उत्तराखंड में 20 लड़कों ने की लड़की से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर वायरल किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देहरादून. यहां के काशीपुर में 20 लड़कों के ग्रुप ने लड़की को बंधक बनाकर छेड़छाड़ की और बेइज्जत किया। आरोपियों ने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और इसे वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है। वीडियो सामने आया तो भड़का गुस्सा...
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की गुरुवार को अपने भाई को ढूंढने गई थी। इसी दौरान लड़कों के ग्रुप ने उसे घेर लिया।
- वे उसे अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में ले गए और सैफ्टी टैंक में गिराकर अश्लील हरकतें करने लगे थे।
- वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कई बार रमह की भीख मांगती है। लेकिन लड़के कभी उसके बाल उखाड़ते तो कभी कपड़े फाड़ने लगते।
- काफी देर तक लड़की चिल्लाती रही, आरोपी इंसानियत की हदें पार करते रहे और अलग-अलग एंगल से उसका वीडियो बनाया।
- शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोग हरकत में आए। भीड़ ने पुलिस के अफसरों का घेराव किया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।
आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
- एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन को हिरासत में लिया है।
- अगर किसी के पास ये आपत्तिजनक वीडियो मिलता है या कोई उसे वायरल करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें, वीडियो और फोटोज...

    Top Cities